K-pop Star Jackson Wang Marathi: पॉपुलर K-pop Star Jackson Wang हाल ही में भारत आए और आते ही उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
K-pop Star Jackson Wang Marathi Video: पॉपुलर के-पॉप स्टार जैक्सन वांग हाल ही में भारत आए और आते ही उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वह अपने नए एल्बम ‘मैजिक मैन 2’ के प्रमोशन के लिए भारत आए हैं। इसी बीच जैक्सन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह मराठी में बोलते नजर आ रहे हैं।
फिलहाल K-pop Star Jackson Wang का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी स्टूडियो का है। इस दौरान वहां कुछ फैन्स उनके साथ सेल्फी लेने आए थे। वह उन्हें तस्वीर लेने के लिए मराठी में बुला रहे थे। इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, ‘सगळे या..सगळे या…’, इस वीडियो को काफी लाइक मिल रहे हैं। इस पोस्ट पर एक्टर पुष्कर जोग ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘सगळे या..सगळे या…’, K-pop Star Jackson Wang की मराठी सुनकर नेटिज़न्स चौंक गए।
अफवाहें हैं कि K-pop Star Jackson Wang ‘Krrish 4
‘ में दिखाई देंगे
भारत पहुंचने के बाद जैक्सन अभिनेता ऋतिक रोशन से मिलने उनके घर गए। उसके बाद, अफवाहें उड़ीं कि वे Krrish 4
में दिखाई देंगे। हालांकि, उन्होंने इस खबर का खंडन किया। हाल ही में पीटीआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “यह फर्जी खबर है। यह एक बड़ी फिल्म है, मैंने पहले कभी काम नहीं किया है, इसलिए मेरे लिए इसमें काम करना असंभव है। यह मेरे और उनके बीच एक मजाक है। इसलिए, यह सिर्फ मजाक के लिए था।”
K-pop Star Jackson Wang का भारत दौरा
K-pop Star Jackson Wang अपने नए एल्बम ‘मैजिक मैन 2’ के प्रचार के लिए भारत पहुंचे हैं। 18 जुलाई को रिलीज होने वाले इस एल्बम में 11 गाने होंगे। यह एल्बम उनके 2022 एल्बम मैजिक मैन का दूसरा भाग है।