संजय कपूर की मौत पर करीना कपूर फूट-फूट कर रोईं| करीना का एक वीडियो सामने आया है।

संजय कपूर की मौत की खबर सुनकर करीना फूट-फूट कर रोईं।

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और व्यवसायी संजय कपूर का गुरुवार (12 जून) को लंदन में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन से कपूर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। संजय कपूर की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड की कई हस्तियां करिश्मा कपूर के घर पहुंचीं।

संजय-कपूर-की-मौत-की-खबर-सुनकर-करीना-रोईं

करीना कपूर भी अपनी बहन को सांत्वना देने के लिए पति सैफ अली खान के साथ करिश्मा के घर पहुंचीं। संजय कपूर की मौत की खबर सुनकर करीना फूट-फूट कर रोईं। करीना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह करिश्मा के घर जाते हुए कार में बैठती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में करीना भावुक हैं और आंखों से आंसू पोंछती नजर आ रही हैं।

संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। लंदन में पोलो खेलते समय एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उन्हें डंक मार दिया। और इसके कारण संजय कपूर को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया, इसकी वजह भी सामने आ चुकी है।

संजय-कपूर-की-मौत-पर-बहन-पर-टूटा-दुखों-का-पहाड़

संजय कपूर ने 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। हालांकि, शादी के 13 साल बाद उनका तलाक हो गया। करिश्मा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *