“रमन चाचा तुम…”, मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन के बाद प्रियंका चोपड़ा का भावुक पोस्ट

रमन-चाचा-तुम…-मन्नारा-चोपड़ा-के-पिता-के-निधन-के-बाद-प्रियंका-चोपड़ा-का-भावुक-पोस्ट

‘बिग बॉस‘ फेम अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून, 2025 को निधन हो गया। रमन राय हांडा के निधन के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मन्नारा-चोपड़ा-के-पिता-के-निधन-के-बाद-प्रियंका-चोपड़ा-का-भावुक-पोस्ट

‘बिग बॉस‘ फेम अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून, 2025 को निधन हो गया। उनके निधन से चोपड़ा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमन हांडा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

रमन राय हांडा के निधन के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख व्यक्त किया है। प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में कहा, “आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले रमन चाचा , ओम शांति।” मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के चाचा थे। रमन राय हांडा प्रियंका चोपड़ा के बुआ के पति थे। उनके निधन से चोपड़ा परिवार शोक में है।

रमन राय हांडा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज (18 जून, 2025) अंधेरी वेस्ट, मुंबई के अंबोली श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। रमन राय हांडा एक प्रसिद्ध वकील थे और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *